ग्राम पंचायत सिलारी के ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम, पानी नहीं तो वोट नहीं | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240405-WA0137.mp4
New India Times

देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सिलारी के ग्रामीण कई सालों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बीते मार्च के महीने से भीषण गर्मी के चलते विकराल पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है पंचायत क्षेत्र में लगे हैंडपंप, और कुए सूख गए हैं। यहां के लोगों को एक-दो किलोमीटर दूर से खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। यहां के लोग रात और दिन  कुप्पे लेकर पानी की तलाश में भटकते रहते हैं।

ग्राम पंचायत सिलारी के ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम, पानी नहीं तो वोट नहीं | New India Times

पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है शुक्रवार को हनुमान मंदिर पर सभी ग्राम वासियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव एवं आगामी सभी चुनाव में ग्राम पंचायत सिलारी के सभी ग्रामीणों मतदान का बहिष्कार रखेंगे।

ग्राम पंचायत सिलारी के ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम, पानी नहीं तो वोट नहीं | New India Times

इस आशय का अल्टीमेटम लिखित रूप से सागर जिले के कलेक्टर, एसडीएम देवरी, एसडीओपी देवरी, एवं सीईओ देवरी को दिया है। बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के हस्ताक्षर  युक्त ज्ञापन में कहा गया है कि गर्मियों के मौसम में पंचायत में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है लेकिन अधिकारियों द्वारा स्थाई रूप से समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है।

ग्राम पंचायत सिलारी के ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का दिया अल्टीमेटम, पानी नहीं तो वोट नहीं | New India Times

मार्च के महीने में पंचायत में पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीण नाराज़ हैं जिसके कारण सभी ग्राम वासियों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। जिसमें तीन प्रमुख मांगे रखी गई हैं। पानी नहीं तो वोट नहीं, रोड के साथ नाली नहीं तो वोट नहीं, स्टे लाइट नहीं तो वोट नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version