रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में नगर परिषद रानापुर द्वारा 04 अप्रैल 2024 को नगर में दशा माता पूजन के विभिन्न स्थानों पर उपस्थित जनों को मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
