लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति के लिए सांसद कार्यालय पर हुई भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति के लिए सांसद कार्यालय पर हुई भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक | New India Times

भाजपा जिला महिला मोर्चा की बुधवार को बुरहानपुर के सांसद कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मीटिंग में तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए महिला मोर्चा की टीमें  महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें बताएंगी कि महिलाओं के कल्याण के लिए इतने कार्य प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुए इतने कभी किसी अन्य पार्टी के सरकार ने नहीं किए। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेश में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर पहले से 370 मत अधिक हासिल करके डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन महिलाओं के अपमान को लेकर कई बातें कर रहा और समय-समय पर करता रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान का इतिहास रच दिया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि खंडवा सांसद व लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल रिकॉर्ड वोटो से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। अब की बार 400 पार तय है। बैठक में श्रीमती सुधा चौकसे, श्रीमती मधु चौहान, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती करुणा भट्ट, श्रीमती सुनीता वाजपेयी सहित सभी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version