गोवंश से भरा ट्रक जब्त, 48 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​गोवंश से भरा ट्रक जब्त, 48 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesमध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से प्रतिबंधित मवेशियों की एक बड़ी खेप तस्करी कर महाराष्ट्र लाई जा रही थी जिसकी सूचना मिलने पर सोनगीर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में दबिश देकर लाखों रुपए का गोंवश पुलिस ने बरामद किया है। ​गोवंश से भरा ट्रक जब्त, 48 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग मुंबई-आगरा रोड स्थित सोनगीर पुलिस ने सरवड़ चौराहे पर रविवार सुबह एक भारी वाहन में चोरी-छिपे ले जाई जा रही चार दर्जन गोवंश बरामद करने में सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर वारे ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गोवंश तस्करों के कब्जे में से जिंदा 44 और 4 मुर्दा गोवंश बरामद किया है, जिन्हें पालन पोषण करने हेतु नवकार गौशाला के हवाले किया गया है।​​गोवंश से भरा ट्रक जब्त, 48 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesपुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनगीर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर वारे को ख़ुफ़िया सूत्रों से जानकारी मिली कि भोर के समय मध्यप्रदेश से एक बड़ी खेप मल्टीएक्सल ट्रक के द्वारा गोकशी हेतु सोनगीर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सोनगीर टोल टैक्स के समीप जाल बिछाया। सूचना के मुताबिक मध्यप्रदेश पासिँग ट्रक क्रमाक एम पी 09 एज जी 4708 को रुकवाने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन चालक ने तेज़ गति से ट्रक को दौड़ा दिया जिसका पुलिस टीम ने पीछा कर सरवड़ फाटे के पास ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक चालक से पूछा गया कि ट्रक में क्या माल लदा है तो ट्रक चालक ने बताया कि किराना माल भरा है। पुलिस ने तिरपाल हटा कर देखा तो ट्रक के पिछले हिस्से में किराना समान भरा हुआ दिखाई दिया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक वारे को शंका उत्पन्न होने पर ट्रक की ऊपर की तिरपाल हटाया कर देखा गया तो ट्रक में क्रूरतापूर्वक पैर को रस्सियों से बंधे गोवंश दिखाई दिए। महाराष्ट् मे प्रतिबंधित गोंवश की अवैध रूप से तस्करी का माल और ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया।​गोवंश से भरा ट्रक जब्त, 48 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार | New India Timesअवैध गो वंश की यातायात के जुर्म में सोनगीर पुलिस ने ट्रक चालक मुख्तार शब्बीर नायरगर निवासी मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने जब्त मवेशियों की कीमत चार लाख अस्सी हजार रुपये बताया है तथा एक मल्टीएक्सल ट्रक आठ लाख पचास हजार रुपये की जब्त की है। इस कारवाई को पुलिस उप निरीक्षक शिरसाठ, हेड कांस्टेबल अतुल निकम, पुलिस कांस्टेबल अशोक पाटील ने पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार और पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर वारे के मार्गदर्शन में कुशलता से अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version