मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर भाजपा जिला शाह मीडिया प्रभारी राकेश गुलाबचंद पूर्व ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने के नेतृत्व में बुरहानपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भारतीय जनता पार्टी की इंदौर संभाग क्लस्टर बैठक में सौजन्य भेंट की। प्रबंध प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने के साथ लोकसभा चुनाव सह प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, महा मंत्रीगण चिंतामन महाजन-सुभानसिंह चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को आदि शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने माननीय उप मुख्यमंत्री को बुरहानपुर आने का आमंत्रण दिया।
