सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग युवक का शव कब्रिस्तान में नीम के पेड़ में साड़ी के फांसी के फंदे से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक अखिलेश पुत्र स्वर्गीय श्यामू वर्ष 15 ने खीरों कस्बे के कब्रिस्तान में सुबह 6 बजे नीम के पेड़ में साड़ी के फासी के फंदे से नीम के पेड़ में लटकता मिला नाबालिग युवक का शव। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुचे खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
