नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, इलाके में फैली आक्रोश व सनसनी | New India Times

श्रीकांत पुरोहत, देवास (मप्र ), NIT; ​​
नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, इलाके में फैली आक्रोश व सनसनी | New India Timesदेवास जिला के कन्नौद के ग्राम सुन्द्रेल में अज्ञात आरोपी ने 13 वर्ष की एक लड़की के साथ रेप करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से सुन्द्रेल सहित सम्पूर्ण छेत्र में आक्रोश के साथ सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुन्द्रेल निवासी संतोष पिता चम्पालाल राठौड़ की 13 वर्षीय बेटी रोशनी जो दो दिनों से घर से अपने पिता के लिए चाय शकर लेकर खेत पर गई थी जब वापस नहीं लौटी तो पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन फिर भी वह न मिली। दो दिन बाद सुन्द्रेल निवासी बोन्दर देसवाली के खेत पर हरिओम पिता बोन्दर जब सुबह अपने खेत पर पानी फेरने गया तो खेत में लाल तुवर की फसल में एक लड़की को पड़े हुए देखा जिसकी सूचना उसने अड़ोस पड़ोस के लोगों को दी।लोगों ने काटाफोड़ थाने को इसकी जानकारी दी।काटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे तत्काल मौके पहुंचे व फोरेंसिक टीम को देवास से बुलाकर जांच प्रारम्भ कराई। ​नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या, इलाके में फैली आक्रोश व सनसनी | New India Timesइसी बीच एसपी अंशुमान सिंह, अनुविभागीय अधिकारी दिलीप जोशी, कन्नौद एसडीओपी शेरसिंह भूरिया, सतवास टीआई अमित सोनी, बागली टीआई सुजीत तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिसः बल तैनात हो गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी की तत्काल मुलजिमों को पकड़ा जाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version