मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सिटिंग एमपी एवं आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मंगलवार को इच्छापुर स्थित इच्छादेवी मंदिर से चुनावी जनसंपर्क की शुरुआत की गई। मंदिर परिसर में सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस दीदी और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने विधि विधान से कन्या पूजन किया। भाजपा प्रत्याशी सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इच्छा देवी के चरणों में मत्था टेका आशीर्वाद लेकर वह इच्छापुर ग्राम में जनसंपर्क के लिए निकले। जगह-जगह पर महिलाओं ने सांसद प्रत्याशी, विधायक व जिलाध्यक्ष की आरती उतारी। कुछ जगह सांसद प्रत्याशी, विधायक व जिलाध्यक्ष ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। ढोल-ताशा के साथ सांसद प्रत्याशी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव की प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, चिंतामन महाजन, मनोज टंडन, एडवोकेट आदित्य प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
