महाराष्ट्र के मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ती की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रलंबित | New India Times

Edited by Qasim Khalil, मुंबई, NIT;​महाराष्ट्र के मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ती की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रलंबित | New India Timesमहाराष्ट्र राज्य के सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त का पद विगत 5 महीने से रिक्त है। इसके चयन प्रक्रिया की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में पेश करने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सामान्य प्रशासन विभाग ने दी है। जिससे इस पद के लिए इच्छुकों की लिस्ट फ़िल्हाल देना संभव न होने का दावा महाराष्ट्र सरकार ने किया है।​महाराष्ट्र के मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ती की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रलंबित | New India Timesमुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सामान्य प्रशासन विभाग से मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए इच्छुकों की लिस्ट मांगी थी। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव श्वे.प्र. खडे ने अनिल गलगली को बताया कि रत्नाकर गायकवाड, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त दिनांक 29 मई 2017 को पद से रिटायर्ड होने के बाद इस पद का अतिरिक्त पदभार अजित कुमार जैन, सूचना आयुक्त, बृहन्मुंबई को सौंपा गया है। अनिल गलगली ने इस पद के लिए इच्छुकों की लिस्ट और यह नियुक्ती जिस स्तर पर प्रलंबित हैं उसकी जानकारी मांगने पर उन्हें बताया गया कि राज्य मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ती से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को पेश की गई है। इसके लिए मांगी गई जानकारी फिल्हाल देना संभव नहीं है। यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होते ही सूचना देना संभव होगा। तब तक प्रतिक्षा करने की सलाह दी गई है। 

अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर मांग की है कि तत्काल मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति की जाए जिससे सूचना आयोग के कामकाज को बढ़ावा मिले और आम लोगों को होने वाली परेशानी और प्रतिक्षा रुके। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री इस पद पर किसे और कब नियुक्त करते हैं?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version