लॉरेंस बिश्नोई ने दी भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर को जान से मारने की धमकी | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

लॉरेंस बिश्नोई ने दी भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर को जान से मारने की धमकी | New India Times

जेल में बंद खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। यह चिट्ठी स्पीड पोस्ट के जरिए तंवर के घर भेजी गई। चिट्ठी में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है मौत का फरमान, नवाब सतपाल तंवर तेरे नाम, सलमान के बाद तेरा नंबर… चिट्ठी में लिखा है यह चिट्ठी जेल से लिख रहा हूं नवाब सतपाल तंवर इस चिट्ठी को हल्की धमकी मत समझना… इज्जत से हमारी बात मान और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करना बंद कर दे वरना तेरी जबान हमेशा के लिए बंद कर देंगे… गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जातिसूचक गालियां भी लिखी हैं।

लॉरेंस बिश्नोई ने दी भीमसेना चीफ नवाब सतपाल तंवर को जान से मारने की धमकी | New India Times

बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर और भारतीय संविधान के बारे में बहुत आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। धमकी मिलने के बाद भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने सेक्टर 37 थाने में शिकायत की है। एसएचओ सत्यवान ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही तत्परता से मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version