पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिलाया एहसास, एसपी रहे मौजूद | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का दिलाया एहसास, एसपी रहे मौजूद | New India Times

लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने और लोगों की जान माल की रक्षा को यकीनी बनाने के मकसद से उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं इसी क्रम में एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा की अगुवाई में मंगलवार को मैगलगंज थाना समेत थाना कोतवाली क्षेत्र की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें अर्ध सैनिक बल की टुकड़ियां भी शामिल हुईं। सैकड़ों पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च में शामिल हुए हालांकि फ्लैग मार्च के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी भी ली गई।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा मैगलगंज कोतवाली लगभग दो बजे अचानक पहुंचे कोतवाली में साफ सफाई का निरीक्षण और अभिलेखों की बारीकी से जांच करने के बाद आम चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह,उप निरीक्षक विजय शंकर पाण्डेय सहित मौजूद पुलिस कर्मियों से साझा किये। प्रभारी निरीक्षक को अराजक तत्वों और आपराधिक छवि वाले लोगों की निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए मौजूद अर्धसैनिक बल के साथ मैगलगंज कस्बे में तमाम पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पैदल गस्त की पुलिस अधीक्षक के साथ प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक विजय शंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक अनूप मिश्रा सहित तमाम पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version