आदिनाथ जन्म जयंती एवं दीक्षा कल्याणक पर प्रभुजी की शोभा यात्रा निकली शहर में | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिनाथ जन्म जयंती एवं दीक्षा कल्याणक पर प्रभुजी की शोभा यात्रा निकली शहर में | New India Times

स्थानीय श्री ऋषभदेव बावन जिनालय में प्रभु आदिनाथ जयन्ति धूम धाम से मनाई गई। श्री संघ अध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया की सुबह भक्ताम्बर स्रोत पाठ का आयोजन हुआ।

आदिनाथ जन्म जयंती एवं दीक्षा कल्याणक पर प्रभुजी की शोभा यात्रा निकली शहर में | New India Times

इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु ऋषभदेव एव केशरियानाथ का अभिषेक एव चंदन केशर पूजन की गई श्री आदिनाथ पंच कल्याणक पूजन संगीत के साथ विधिकारक ओ एल जैन द्वारा पढ़ाई गई। पूजन के लाभार्थी श्रीमती लीलाबाई शांतिलाल भंडारी परिवार थे। इसके पश्चात प्रभु आदिनाथ की शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। प्रभु आदिनाथ रथ में विराजित थे जगह जगह अक्षत श्रीफल से गहुलि की गई। शोभा यात्रा बावन जिनालय पहुंची।

आदिनाथ जन्म जयंती एवं दीक्षा कल्याणक पर प्रभुजी की शोभा यात्रा निकली शहर में | New India Times

यहाँ प्रभु आदिनाथ की प्रतिमा समक्ष चैत्यवंदन विधिपूर्वक सुश्रावक धर्मचन्द मेहता द्वारा करवाया गया। उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने आदिनाथ प्रभु के मधुर स्तवन गा कर उनको जन्मदिवस पर याद किया। अंत में प्रभु आदिनाथ की आरती लाभार्थीने और मंगल दीपक आरती लाभार्थी पी। समस्त समाजजनों हेतु सधर्मीवात्सल्य का आयोजन किया गया। रात्रि में प्रभु की महा आरती एव दीप सज्जा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version