ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस स्टेशन में रामलला आत्माराव इंगळे रहवासी चित्तल वाड़ी ने अकोट पोलिस स्टेशन में तकरार दी कि उसकी 15/ग्राम सोने की पोत सराफा बाजार में गुम हो गई है। तकरार देने के बाद अकोट शहर पुलिस ने आधी रात में शिनाख्त शुरू की और आधी रात में ही तुरंत 15/ग्राम सोने की पोत अशोक राव गणेशराव खंडारे रहवासी असेगांव बाजार ता अकोट के पास से 15 ग्राम पोत प्राप्त कर अर्जदार राम लाल आत्मराव इंगड़ऴे को पुलिस स्टेशन में बुलाकर उसके सुपुर्द की जिसे देख पोत मालिक की आखें नम तो दिखाई दीं साथ ही रामलाल आत्मराव इंगळे ने अकोट शहर पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।
यह कार्यवाही मा पुलिस निरीक्षक तपन कोल्हे के साथ पुलिस उप निरीक्षक अख्तर शेख, पुलिस हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश सोडंळके, पो हे कॉ राजेश वसे, पु कॉ विशाल हिवरे, पु कॉ रवि सदाशिव, पु कॉ मनीष कुलट, पु कॉ सागर मोरे ने की। जिसे देख अकोट शहर में पुलिस की काफी सरहना की जा रही है।
बता दें की अकोट शहर में पुलिस के कड़े बंदोबस्त से शहर में शांति बनी हुईं है साथ ही जो गंभीर अपराध करने वाले अपराधी हैं इन पर कढ़ी नज़र रख कर ऐसे अपराधियों पर लगाम कसने में कोई कमी नहीं की जा रही है।
