भोपाल गैंगरेप मामले में एसपी रेल अनिता मालवीय के असंवेदनशील व गैरजिम्मेदाराना बयान को लेकर हर तरफ हो रही है जमकर आलोचना | New India Times

 अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
भोपाल गैंगरेप मामले में एसपी रेल अनिता मालवीय के असंवेदनशील व गैरजिम्मेदाराना बयान को लेकर हर तरफ हो रही है जमकर आलोचना | New India Timesभोपाल में हुए गैंगरेप के बाद एसपी रेल अनिता मालवीय के असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना बयान की सोशल मीडिया में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गैंगरेप के सवालों का हंसते हुए जवाब देने के कारण अनिता मालवीय शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं ने भी अनिता मालवीय पर जमकर निशाना साधा।​भोपाल गैंगरेप मामले में एसपी रेल अनिता मालवीय के असंवेदनशील व गैरजिम्मेदाराना बयान को लेकर हर तरफ हो रही है जमकर आलोचना | New India Timesमप्र खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी ने फेसबुक पर लिखा कि अक्षम, असंवदेनशील व आपराधिक-लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों को सेवाओं के लिए अयोग्य मानते हुए सेवा से पृथक करने की व्यवस्था होना चाहिए।

वहीं भाजपा के प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास बोंदरिया ने फेसबुक पर शेम अनिता मालवीय हैशटैग से अभियान चलाया। उन्होंने लिखा कि प्रशासन में संवेदनशीलता अपेक्षित है। कामकाज से भी और हाव-भाव से भी। कामकाज की प्रतिकूलता में अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है, लेकिन प्रतिकूल हाव-भाव की निंदा तो होनी चाहिए। सामाजिक निंदा का डर भी व्यक्ति को समाज के अनुकूल बनाए रखता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version