गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में पंच- ज योजनान्तर्गत चलाये जा रहे एक दिवसीय अप्रैल कूल अभियान में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री पी सी गुप्ता एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे के मार्गदर्शन में दिनांक 01/04/2024 को नवीन न्यायालय परिसर ग्वालियर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पी सी गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे, मुख्यालय के समस्त जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व न्यायिक अधिकारियों द्वारा वेल, नीम, जामुन, आंवला, अशोक इत्यादि पौधे रोपित किए गए।
