अमित सैनी रोहतकिया के बेटे मन्नत के निधन पर सतपाल तंवर ने किया शोक व्यक्त | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

अमित सैनी रोहतकिया के बेटे मन्नत के निधन पर सतपाल तंवर ने किया शोक व्यक्त | New India Times

मशहूर हरियाणवी गायक कलाकार अमित सैनी रोहतकिया इस समय पुत्र वियोग से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों अमित सैनी के बड़े बेटे मन्नत का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। तभी से अमित और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मेरे प्रिय साथी अमित सैनी रोहतकिया के बड़े बेटे प्रिय मन्नत सैनी का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। तंवर ने बताया कि मैंने नवजात बच्चे का दुःख खुद 2 बार झेला है। उन्होंने प्रकृति से प्रार्थना है की है कि प्रिय मन्नत सैनी को अपने चरणों में शीर्ष जगह दे और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। भीम सेना चीफ सतपाल तंवर ने कहा सांत्वना देते हुए कहा कि इस असहनीय पीड़ा में हम सैनी परिवार और मासूम बच्चे के पिता के साथ हैं। भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर की पर्सनल सेक्रेटरी कोमल रावत ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी है और कहा है कि हमें घटना के बारे में बहुत देरी से मालूम चला है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्यूशन से घर आते वक्त गायक अमित सैनी रोहतकीय के 8 वर्षीय बड़े बेटे मन्नत का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मन्नत के चाचा स्कूटी से उसे घर ला रहे थे और स्कूटी में एक अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हालांकि पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को हिरासत में ले लिया था। परंतु मन्नत के सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। आनन फानन में मन्नत को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना पर हरियाणा के सभी कलाकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया था और अब भीमसेना के मुखिया नवाब सतपाल तंवर ने भी इस घटना में अपना दुःख व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version