पेंशनर्स एसोसिएशन ज़िला इकाई बुरहानपुर ने छत्तीसगढ़ सरकार को पोस्टकार्ड लिखकर नाइंसाफी पर किया ध्यान आकर्षित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन ज़िला इकाई बुरहानपुर ने छत्तीसगढ़ सरकार को पोस्टकार्ड लिखकर नाइंसाफी पर किया ध्यान आकर्षित | New India Times

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष अता उल्लाह खान ने बताया कि प्रान्त व्यापी आव्हान पर बुरहानपुर जिले के पेंशनर्स ने छत्तीसगढ़ सरकार के सीएम को पोस्ट कार्ड भेजकर छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि मध्यप्रदेश शासन के पत्र अनुसार एमपी के पेंशनर्स कर्मचारियों को 01 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता एरियर्स की स्वीकृति प्रदान करने का पत्र मध्य प्रदेश शासन को प्रेषित किया जावे।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह स्वीकृति 1 मार्च 2024 से दिए जाने से पेंशनर्स कर्मचारियों का 8 माह (जुलाई 2023 से फरवरी 2024) के एरियर्स का नुकसान हो रहा है जिसकी वजह से पेंशनर्स कर्मचारी अत्यंत पीड़ित हैं। क्योंकि मेहंगाई सभी को समान रूप से प्रताड़ित करती है। कर्मचारियों और पेंशनरों में भेद भाव समाप्त किया जाए। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मार्च 2024 से सहमति पत्र दिनांक 15 मार्च 2024 को जारी किया है। इससे मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को 8 माह के मंहगाई राहत का नुक़सान हो रहा है।

अता उल्ला खान जिला अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष ने बताया कि इस पोस्ट कार्ड अभियान में ज़िले के प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों ने भाग लिया एवं सीजी शासन के सीएम को पोस्ट कार्ड लिखे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article