मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा अस्पताल के डायरेक्टर कबीर चौकसे की दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत भिलखेड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 74 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट एवं बीपी टेस्ट किया गया।
