पत्रकारों का सर्वधर्म होली मिलन एवं रंगोत्सव समारोह 31 मार्च 2024 को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकारों का सर्वधर्म होली मिलन एवं रंगोत्सव समारोह 31 मार्च 2024 को | New India Times

सशक्त पत्रकार समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि सशक्त पत्रकार समिति, यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सर्वधर्म होली मिलन एवं रंगोत्सव का आयोजन 31 मार्च 2024 रविवार को सुबह 10:00 बजे सुरेंद्र पैलेस, बसाड़ रोड फाटे के सामने खंडवा रोड बुरहानपुर में किया गया है। आयोजक संस्थाओं की ओर से रिज़वान अंसारी, उमेश जंगाले एवं मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं से इस सर्व धर्म आयोजन में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में आमंत्रित साथियों के लिए सुरुचि भोज की व्यवस्था भी की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में उमेश जंगाले ऐसे आयोजन सिंगल हैंड के रुप में करते आए हैं, लेकिन मध्य प्रदेश स्टेट मीडिया मीट 2024 की सफलता के बाद तीन पत्रकार संगठनों में अधिक उत्साह और एकता दिखाई दे रही है और अब तीनों पत्रकार संगठन मिलकर एक और एक 11 की तर्ज़ पर तीन इक्के अर्थात 111 के रूप में पत्रकारों को संगठित कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article