अरशद आब्दी / विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT;
झाँसी जनपद के गरौठा तहसील के पास गड़बई गांव में ट्रैक्टर में लगी ट्राली का हिच टूट जाने कारण ट्राली पलटने से उसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई एवं अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल होएगए।
मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरसराय से ट्रॉली में तार भरकर एक ट्रैक्टर अपने गांव गड़बई जा रहा था, रास्ते में ट्रैक्टर पर खैर इंटर कॉलेज का कक्षा 9 का विद्यार्थी अक्षय पुत्र बबलू उसमें सवार हो गया। जैसे ही ट्रैक्टर अस्ता सम्पर्क मार्ग के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली का हिच टूट गया जिससे ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। ट्राली के पलटते ही चीख पुकार मच गई। छात्र अक्षय के ट्राली के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई एवं उसमें सवार अन्य लोग घायल हो गए। गांव में इस घटना से शोक फैल गया एवं छात्र के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
