स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड-2017 के लिए बीकानेर की मनीषा जोधा के नाम हुआ चयन | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड-2017 के लिए बीकानेर की मनीषा जोधा के नाम हुआ चयन | New India Timesबाल कल्याण के लिए कार्यरत समाज सेवी संगठन कैवल्य सेवा संस्थान जोधपुर राजस्थान द्वारा जोधपुर के स्टील भवन में 26 नवम्बर 2017 को राष्ट्रीय स्तर का स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड समारोह 2017 आयोजित होने जा रहा है।

 अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजक कैवल्य सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती निशा राठौड़ ने जानकारी देते हुए NIT सांवाददाता को बताया की 26 नवम्बर 2017 को जोधपुर में स्टार वुमन एचीवर अवॉर्ड समारोह 2017 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजित होने वाले स्टार वुमन एचीवर अवॉर्ड समारोह में देश प्रदेश की विशिष्ठ योग्यता रखने वाली महिलाओं को राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्षा डॉ ज्योति किरण शुक्ला, शेखावाटी की प्रखर वक्ता साध्वी नवल बाईसा, सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास, समाज सेवी श्रीमती नोनंद कंवर शेखावत (धर्मपत्नी केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत) , बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय के सेंटर फॉर वूमन स्टडीज़ की डॉयरेक्टर , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मेघना शर्मा, हरियाणा से श्रीमती वीना अरोड़ा (राष्ट्रीय समाज सेविका), वुमन पॉवर सोसायटी इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनीका अरोड़ा सहित विशिष्ठ अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जायेगा। जिसमें बीकानेर से युवा समाज सेवी, सदैव समाजिक सरोकार के कार्यो में अग्रणी भूमिका का निर्ह्वहन करने वाली सक्रिय युवा सुश्री मनीषा जोधा के नाम का चयन भी चयन कमेटी द्वारा किया गया है। जोधपुर में आयोजित हो रहे समारोह में सुश्री मनीषा जोधा को स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 से नवाजा जायेगा।​स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड-2017 के लिए बीकानेर की मनीषा जोधा के नाम हुआ चयन | New India Timesनिशा राठौड़ ने बताया की अवॉर्ड समारोह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम के साथ आयोजित होगा और इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से अपने अपने क्षेत्रों में समाज हितार्थ, समाज सेवार्थ कार्य करने वाली अग्रणी प्रतिभाओं को स्टार वूमन एचीवर अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम में प्रयावरण जागृति, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित समाज हितार्थ विषयो पर विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे और समारोह में देश प्रदेश से कई विशिष्ठ जन शिरकत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version