छपारा उप सरपंच की शिकायत पर भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे अधिकारी  | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​छपारा उप सरपंच की शिकायत पर भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे अधिकारी  | New India Timesअपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उपसरपंच के द्वारा ग्राम पंचायत छपारा के सरपंच और सचिव पर शासकीय राशि का गबन एवं दुरुपयोग की जांच की शिकायत पर 1 नवंबर व 2 नवंबर को छपारा A.E. (R.E.S) बी.एस.चौधरी, P. C.O. के.एन. तेकाम, S.E. प्रतीक राव अतुलकर क्रमशः शिकायत के आधार पर उन सभी वार्डों में पहुंच कर शिकायतकर्ता के द्वारा निर्माण स्थल पर पहुंचे, साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पूनम सैयाम और सचिव प्रकाश भलावी और पंच की उपस्थिति में तीन दिवसीय जांच कराई। 1 नवंबर 5 वार्ड में निर्माण सड़कों का जायजा लिया गया, 2 नवंबर को 6 सड़क निर्माण की जांच की गई और फिर दिनांक 3 नवंबर को जांच को  अंतिम दिन बाकी जगहों की जांच की गई। इस बार सभी शिकायतों की जांच की जा रही है जिसमें उपसरपंच के द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि ग्राम पंचायत छपारा की सचिव और सरपंच ने मिलकर निर्माण कार्य के नाम पर राशि को निकाल लिया गया है। 

शायद कुछ दिनों में ही इस जांच का निष्कर्ष निकल पाएगा परंतु यह आरोप-प्रत्यारोप के बीच नगर में आम – चर्चा का विषय बना हुआ है कि अचानक से कई वार्डों में निर्माण सामग्री का गिरना वह भी रात्रि भर और कई वार्डों में में सुबह सवेरे निर्माण सामग्री का पहुंचाना एक जन चर्चा का विषय बना हुआ है, जो नगर के चौक चौराहे में व्याप्त है। उपसरपंच का आरोप यह है कि 3 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी जिन कार्यों के नाम से राशि निकाली गई है उन जगहों पर वह निर्माण कार्य हुए नहीं है जिसकी जांच जनपद पंचायत के द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी विगत दो दिनों से कर रहे हैं। 3 नवंबर को जांच पूरा होने के बाद ए.ई. बी .एस. चौधरी अपनी जांच सौंपी।

 ज्ञात हो कि इसके पहले भी उप सरपंच और 11 पंच के द्वारा छपारा ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के कार्यों की जांच हेतु जिला जनपद पंचायत एवं कलेक्टर के समक्ष इसी वर्ष जुलाई माह में शिकायत की थी और इसके बाद अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश भोपाल को की गई जिसके आधार पर जांच नगर के सीसी सड़क निर्माण सहनाली निर्माण और निकाले गए रुपयों की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version