निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई बैठक आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई बैठक आयोजित | New India Times

झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में बॉर्डर एरिया नियंत्रण के संबंध में सीमावर्ती जिलों और राज्य से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई बैठक आयोजित | New India Times

उक्त बैठक में असामाजिक तत्वों की आवाजाही, अवैध मदिरा का परिवहन, गैर हिसाबी धन, ड्रग्स, अवैध हथियार आदि पर प्रभावी रोक हेतु सीमावर्ती राज्यों के जिलों से जिला स्तर पर थाना स्तर आदि पर बार्डर मीटिंग किये जाने तथा प्रभावी कार्यवाही की योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाने के संबंध में समन्वय गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में समस्त सीमावर्ती जिलों के बिच समन्वय स्थापित करने के उदेश्य से चर्चा संपन्न हुई।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई बैठक आयोजित | New India Times

इस बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दाहोद, बांसवाडा, अलीराजपुर, धार, पुलिस अधीक्षक छोटा उदयपुर, अपर कलेक्टर छोटा उदयपुर, अपर कलेक्टर रतलाम, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्यनारायण दर्रो, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version