बसपा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु 1 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बसपा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु 1 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल | New India Times

बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी व पूर्व राज्य मंत्री गोरेलाल जाटव द्वारा आज बहुजन समाज पार्टी बसपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर बसपा कार्यकर्ताओं के साथ तक बैठक की गई जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में तय हुआ कि बसपा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु 1 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। हनुमान नगर स्थित बसपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर आज एक बैठक आहूत की गई जिसमें आगरा मंडल के प्रभारी व पूर्व राज्य मंत्री गोरेलाल जाटव, लोकसभा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु, जिला प्रभारी हेमेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, बलदेव विधानसभा प्रभारी प्रेमचंद कर्दम ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी गोरेलाल जाटव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को बसपा से जोड़ना है और लोकसभा में बसपा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु को विजयी बनाकर बहन कुमारी मायावती के हाथ मजबूत करने हैं। बैठक में तय हुआ कि बसपा प्रत्याशी कमलकांत उपमन्यु द्वारा 1 अप्रैल को दलबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। इसके बाद बसपा प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु ने बलदेव में दाऊजी मन्दिर में दर्शन कर दाऊ बाबा का आशीर्वाद लिया और शहीद बबलू कुमार के गांव झंडीपुर, करनावल, आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और जनसंपर्क किया तथा मडोरा में बलवीर सिंह पोनियां की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ धौलीप्याऊ मंडल के पार्षद प्रतिनिधि एवं छावनी परिषद के पूर्व सभासद चौधरी वीरेंद्र सिंह, पूर्व सेल टैक्स अधिकारी चंद्रपाल सिंह पूनिया, गुड्डू चौधरी, जल निगम के पूर्व अधिकारी हरदेव सारस्वत, राम प्रसाद सिंह सनसनवार, सुनील शर्मा, प्रमोद शर्मा, आलोक शर्मा आदि साथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version