मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

धुलेंडी के अवसर पर सोमवार को लालबाग रोड स्थित श्री कृष्ण मंगल परिसर में प्रथम बार रंगोत्सव-2024 पर्व मनाया गया, जिसमें सैकड़ों युवा, महिला, पुरुष रंगों से सराबोर हुए। रंगोत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विधायक अर्चना चिटनीस सहित अन्य शामिल हुए। नितेश कपूर और दिलीप कासलीवाल ने बताया- रंगोत्सव का यह पहला वर्ष है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने ने कहा-कि रंगोत्सव जैसे आयोजन से रंगों का त्यौहार फिर रंगों से सराबोर हो रहा है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। ताकि हर कोई अपनी संस्कृति से रूबरू हो सके। इस अवसर पर अमित मिश्रा, राखी मिश्रा, उमा कपूर, सुनील कपूर, गजेंद्र वर्मा, डा मनोज अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
