उपनगर लालबाग में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य में विलंब को लेकर अंबेडकर अनुयायियों ने गांधीगिरी अपनाकर आयुक्त, उपायुक्त को पुष्प भेंट कर अंबेडकर प्रतिमा का कार्य जल्द करने की मांग की | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उपनगर लालबाग में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य में विलंब को लेकर अंबेडकर अनुयायियों ने गांधीगिरी अपनाकर आयुक्त, उपायुक्त को पुष्प भेंट कर अंबेडकर प्रतिमा का कार्य जल्द करने की मांग की | New India Times

उपनगर लालबाग सागर टावर स्थित डॉ बाबासाहब अंबेडकर की प्रतिमा निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा कार्य को  विलंब किया जा रहा है, इस संबंध में  भीमआर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़ेजी व जिला अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर सर्व संबंधितों को गुलाब का फूल देकर निवेदन किया कि टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वर्कआउट आदेश जारी होने के बाद भी कार्यों में विलंब लगना एक सोची समझी साजिश लग रही है।  डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा निर्माण कार्य से यदि किसी को आपत्ति है तो वह एक बार लिखित अपनी शिकायत दिखाएं अन्यथा पर्दे के आड़ में रहकर हरकत करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करें, यह आखरी निवेदन है। कमिश्नर ने इंजीनियर के माध्यम से ठेकेदार से बात की और उन्हें शीघ्र अति शीघ्र कार्यों को गति देने के लिए कहा गया। कार्य व वर्कआउट आदेश आचार संहिता के पूर्व से प्रारंभ है। यहां श्रमदान के माध्यम से चालू किया गया था। उपनगर लालबाग में संविधान निर्माता की प्रतिमा लगना सबके लिए गर्व की बात है। किसी को अब तक  कोई आपत्ति नहीं है।इंजीनियर पहुंचकर कार्य को गति देंगे। इसके  पूर्व समाजजनों ने श्रमदान कर निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया था। इस काम में विलंब होना एक साजिश का हिस्सा माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version