अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:
राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक महिला के साथ मिल कर एक बुजुर्ग महिला पर
पर अत्याचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि अत्याचार करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना बेटा दीपक सेन है जो बरखेड़ी में सैलून चलाता है। हालंकि किस कारण बुजुर्ग पर अत्याचार किया जा रहा है, इस बारे में अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो जरूर वायरल हो गया है, जिसे देख हर किसी का दिल पसीज जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ, इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब देखना यह होगा कि वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
