संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जिला जन संपर्क कार्यालय ग्वालियर के द्वारा आर्थिक सहायता (कैंसर) का आवेदन भोपाल जन संपर्क कार्यालय के लिए विगत 2 माह पूर्व भेज दिया था। भोपाल जनसंपर्क विभाग में कार्यरत पाठक जी जो कि इसी विभाग को देखते हैं उनका कहना है कि आपका फॉर्म खो गया है और ग्वालियर जनसंपर्क कार्यालय का कहना है कि हम आपको रसीद दे चुके हैं अब आप जानो और भोपाल जनसंपर्क, तत्पश्चात 181 पर शिकायत दर्ज की और 13 फरवरी की शिकायत का अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है कह दिया जाता है कि अब नए अधिकारी देख रहे हैं।
