मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लोक सभा आम निर्वाचन–2024 के मद्देनज़र व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में ज़िले के नेपानगर में आयोजित भगोरिया लोक उत्सव कार्यक्रम में बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार होली के रंग, लोकतंत्र के संग की भावना के साथ मतदाताओं को इस लोकतंत्र के त्यौहार में वोट देने के लिए जागरूक किया गया। बुरहानपुर ने ठाना है, मतदान करने जाना है।
