मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शहर के इतवारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में लगभग 50 सालों से पुरानी परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार होली का पर्व मनाया जाता है। यहां होली खेलने का अलग ही उत्साह है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं यूथ आईकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने रविवार को गोकुल चंद्रमा मंदिर इतवारा में परिवार के साथ दर्शन किए एवं फूलों की होली खेली और साथ में भागवत भूषण हरि कृष्ण मुखिया जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
