ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:

धारणी ग्रामीण पाथरपुर निवासी सीताराम जयराम भिलावेकर के जानवर पर शाम चार बजे बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल गोवंश की हालत गंभीर होने के बावजूद भी वनविभाग प्रशासन की ओर से कोई सहायता दिखाई नहीं देने से महाराष्ट्र जनक्रांति सेना के अध्यक्ष मन्ना धरसिंबे आक्रमक होते दिखाई दिए वा खबर मिलते ही तत्काल पीड़ित गोवंश के मालिक के घर पहुंच कर गांव वासियों से चर्चा कर घटना के संदर्भ में गंभीरता से कदम उठाए वा संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी से फोन पर इस गंभीर विषय पर चर्चा की साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसी प्रतिक्रिया दी है।
अब देखना यह हैं कि गरीब किसान के जानवर के जख्मों पर वन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी मरहम लगाने का काम करते हैं या नमक छिड़कने का कार्य करते हैं ऐसी चर्चा सूत्रों द्वारा ग्रामीण परिसर में चर्चित होती दिखाई दी है।
