पेटलावाद के ग्राम रायपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावाद के ग्राम रायपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम रायपुरिया में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता की भारत निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिन्ह के साथ आकर्षक रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतू संदेश दिया गया।

पेटलावाद के ग्राम रायपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

रायपुरिया के मुख्य चौरहा पर रंग बिरंगे गुब्बारों पर निर्वाचन आयोग के लगे प्रतीक चिन्ह ने लोगों को आकर्षित किया SDM श्री अनिल राठौर द्वारा इन प्रतीक चिन्ह वाले गुब्बारों को आसामन की ओर छोड़ा गया। सेल्फी पॉइंट लगाया गया जिसमें अनेक ग्रामीणों ने सेल्फी लेकर बाए हाथ की तर्जनी उठाकर वोट डालने का संकल्प प्रदर्शित किया। जिले के शुभांकर चुनावी काका एवं चुनावी काका के फ्लैक्स स्टेण्ड भी लोगो के लिए आकर्षण का माध्यम बना। SDM अनिल राठौर एवं सीईओ जनपद राजेश दीक्षित की उपस्थिति मे सभी उपस्थित जनों को भीली भाषा में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।

पेटलावाद के ग्राम रायपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में रायपुरिया के हाट बाजार स्थल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लगभग 6 हजार लोगों ने भगोरिया उत्सव के साथ ढ़ोल ढमाकों के साथ अपनी पारम्परिक वेशभूषा में शामिल रहे, जागरूकता रैली में ग्रामवासियों को मतदान का महत्व और उपयोगिता बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु तख्ती लेकर महिलाओं ने नारे लगाकर प्रेरित किया।

पेटलावाद के ग्राम रायपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

सभी ग्रामीणों एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने रैली में लोक नृत्य करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया। एस डी एम अनिल राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी ने  म्हारो वोट म्हारो अधिकारी की टैग लाइन के फ्लैक्स बोर्ड पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्वयं हस्ताक्षर किये एवं अन्य ग्रामवासियों ने भी हस्ताक्षर कर मतदान का संकल्प दोहराया कार्यक्रम में SDOP पुलिस, सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद, नायब तहसीलदार, NRLM ब्लॉक प्रबंधक, सीडीपीओ पेटलावद, CMO नगर परिषद, BRC, BEO, एस डी ओ पीएचई, बी सी जन अभियान परिषद, अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और आस पास की पंचायत के सभी सचिव, रोजगार सहायक, मोबलाइजर, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version