अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

अखिल क्षत्रिय महासभा की वर्चुअल मीटिंग का संचालन कृष्णपाल सिंह प्रदेश महामंत्री प्रभारी बस्ती मंडल के द्वारा शुरू किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार श्री वीरेन्द्र सिंह टेवा प्रदेश अध्यक्ष अखिल क्षत्रिय महासभा ने किया। श्री टेवा ने क्षत्रिय महासभा के उद्देश्य और इसकी आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा किया।
वक्ताओं के क्रम में श्री रणवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, श्री कालिका सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री रत्नेश कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव, श्री अखण्ड प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री, श्री रणविजय सिंह, श्री कृष्णबहादुर सिंह संरक्षक बस्ती मंडल, श्री सत्यानंद सिंह अध्यक्ष बस्ती मंडल, श्री अश्विनी प्रताप सिंह महामंत्री बस्ती मंडल,धर्मेन्द्र कुमार सिंह, गोपाल सिंह, राहुल सिंह, आदि वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचारों से समाज को अवगत कराया। समापन पर श्री सूर्यनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष अखिल क्षत्रिय महासभा सिद्धार्थ नगर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा के शान्ति हेतु प्रार्थना किया गया।
