राजपुरा रोड पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था की जलाई जाएगी होली | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजपुरा रोड पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था की जलाई जाएगी होली | New India Times

राजपुरा बुरहानपुर के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश भगत ने बताया कि प्रतिवर्ष राजपुरा रोड पर दहन होने वाली होली विशेष सामाजिक बुराई को दृष्टिगत रखते हुए जलाई जाती है। इस वर्ष एक विशेष समस्या जिससे समस्त नगरवासी पीड़ित हैं। इस वर्ष राजपुर रोड राहुल एक्स रे के पास, आज रविवार 24 मार्च 2024 को रात्रि 8:00 बजे  “बिगड़ती यातायात व्यवस्था” की होली जलाई जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम का आकर्षण रहेगा आज कि बदलती व्यवस्था अनुरूप होलीका दहन का महत्व पंडित जी के मुखारविंद से।

भारतीय संस्कृति में हमेशा धर्म की राह, नैतिकता और मौलिकता पर चलने का संदेश दिया जाता है। हमारे कुछ त्यौहार जीवन में दर्शाते हैं कि जब-जब बुराई, अच्छाई को कुचलने की कोशिश करेगी, तब-तब अच्छाई धर्म की रक्षा के लिए बुराई का पुरजोर दमन कर देगी, जिसके परिणामस्वरुप समाज में नैतिकता, सद्भाव, धर्म और कर्मठ सिद्धांतों का जन्म होगा। होलिका दहन भी इन्हीं त्यौहारों में से एक है। उन्होंने जनता से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version