अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
साक्री पुलिस ने सत्तर लाख रुपये कीमत की महाराष्ट् में प्रतिबंधित तंबाकू के साथ एक कंटेनर जब्त कर कंटेनर चालक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस निरीक्षक रामदास पाटील को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली की राजस्थान पासिँग कंटेनर क्रमांक RJ-30 GA-3778 से एक बड़ी तंबाकू उत्पादों से भरी खेप साक्री तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने साक्री सूरत महमार्ग स्थित दहिवेल गांव के समीप कंटेनर को रुकवा कर तलाशी लेने के उपरांत कंटेनर मिराज तंबाकू उत्पादों की दो बिल्टी मिली जिसमें तंबाकू का मूल्य सत्तर लाख रुपये दर्ज था। फ़ूड एंड ड्रग्स के सहायक आयुक्त दराडे को जब्त तंबाकू उत्पादों की जानकारी दीईगई। उन्होंने इसे महाराष्ट् में यातायात और बिक्री प्रतिबंधित बताया है। साक्री पुलिस ने कन्टेनर चालक कालू भवरलाल वर्मा 36 निवासी नाथद्वार ता जि राजसंमदर (राजस्थान) को हिरासत मे लेकर मामले की जांच कर रही है।
