अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल स्टेशन मास्टर की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है।
बताया गया है कि भिंड के स्टेशन मास्टर एमपी शर्मा सबेरे अपने स्टेशन परिसर स्थित बंगले पर थे, जैसे ही वह बंगले के बाहर आये पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनको टारगेट करके उन पर गोली दागी।
गोली लगने से वे घायल होकर गिर पडे तब तक बदमाश आराम से मौके से भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर रेलवे कर्मचारी और आसपास के लोग उनके घर की तरफ दौड़े तो वहां शर्मा को खून में लतपत पड़े देखा। तब तक जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी, वह उन्हें लेकर पहले भिंड के जिला अस्पताल पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
