पॉलिथीन के उपयोग करने वाले दुकानदारों पर लगाया गया जुर्माना | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पॉलिथीन के उपयोग करने वाले दुकानदारों पर लगाया गया जुर्माना | New India Times

शासन द्वारा पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी दुकानदारों द्वारा लगातार उपयोग किए जाने की शिकायत पर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के बाजारों में घूम कर फुटकर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दुकानदारों के पास से पॉलिथीन जप्त की गई।

जानकारी के अनुसार नगर के 30 फुट का दुकानदार ऑन के पास से 7.6 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त की गई और उनसे 2450 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इस कार्रवाई में नगर पालिका सीएमओ गजेंद्र प्रसाद नगपुरे, उपयंत्री श्रीमती मोहिनी साहू, राजस्व प्रभारी सौरभ तिवारी, मनु जारोलिया, विवेक लखेरा, सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद थे।

By nit

Exit mobile version