भगौरिया की चारो और मस्ती, भगोरिया हाट में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भगौरिया की चारो और मस्ती, भगोरिया हाट में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री | New India Times

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ एवं आलिराजपुर जिलों में इन दिनों आदिवासीयों का प्रसिद्ध पर्व भगौरिया चल रहा है, जैसे-जैसे भगौरिया पर्व अपने अंतिम पडाव पर है  वैसे-वैसे उसकी रंगत अपने पुरे सबाब पर है झाबुआ और आलिराजपुर जिलों में भगौरिया के रंग और मस्ती में आदिवासी जन जीवन उत्साह, उमंग से सरोबार हो रहा है, बडी संख्या में आदिवासी भगौरिया हाट बाजारों में फैशनेबल पोशाक पहनकर और श्रंगार कर पहूंच रहे हैं।

भगौरिया की चारो और मस्ती, भगोरिया हाट में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री | New India Times

युवक और युवतियों का श्रृंगार देखते ही बनता है फिर बंसी की धुन और घुंघरूओं की खनक ढोल और मांदल की थाप थाली की खनखनाहट पर  कुर्राटी मारते जब ये थिरकते है तो बस देखते ही बनता है। 
भगौरिया हाट बाजारों को दिखाने के लिये मध्य प्रदेश पर्यटन निगम ने भी खास व्यवस्थाऐं की है। जिसके तहत मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड एवं वन मंडल आलिराजपुर द्वारा 18 से 24 मार्च तक विभिन्न भगौरिया हाट बाजारों में पर्यटकों के ठहरने खाने, पीने आदि के लिये पैकेज तैयार किया गया है। 1624 रुपए का शुल्क देकर आप भगौरिया का लुत्फ उठा सकते है। इसके लिये पर्यटन निगम या फिर वन मंडल आलिराजपुर से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

भगौरिया की चारो और मस्ती, भगोरिया हाट में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री | New India Times

जबकी 22 मार्च को आलिराजपुर के प्रसिद्ध वालपुर का भगौरिया और कठ्ठीवाडा का भगौरिया हाट भरायेगा। इसी तरह से 23 मार्च को मेघनगर, राणापुर, नानपुर, उमराली, बामनिया, झकनावदा, बलेडी और अंतिम 24 मार्च रविवार को झाबुआ, छकतला, कुलवट, सोरवा, आमखूंट, झिरन, ढोलियावाड, रायपुरिया, काकनवानी, झकनावदा में भगौरिया हाट भरेगें।

भगौरिया की चारो और मस्ती, भगोरिया हाट में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अन्य मंत्री | New India Times

23 मार्च को भगौरिया हाट में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित प्रदेश के मंत्रीगण कैलाश विजयवर्गीय, कुंवर विजय शाह, नागरसिंह चौहान, निर्मला भूरिया सहित जिले के अन्य नेता भी शिरकत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version