उच्च शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कोचिंग पंजीकरण प्रणाम पत्र जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत | New India Times

शद आब्दी / रोहित रजक,झांसी ( यूपी ), NIT; ​उच्च शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कोचिंग पंजीकरण प्रणाम पत्र जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत | New India Timesझांसी नगर में शिक्षा विभाग का बाबू एंटी करप्शन ब्यूरो के उस वक्त गिरफ्तार हो गया जब वह कोचिंग पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 19000/- रुपये रिश्वत ले रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक़ झांसी काम करने वाले इंजीनियर पवन यादव और अमित यादव ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई कि उच्च शिक्षा विभाग का बाबू राम सूरत ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर का पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के लिये 25000 रूपए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए  एंटी करप्शन ब्यूरो झांसी टीम के निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्री अंब्रीश कुमार सिंह, के के मिश्रा, जफरुद्दीन मोहम्मद इसरार राज बहादुर सिंह, सुनील कुमार निरंजन सिंह, दीपक सेंगर आदि ने जाल बिछाया और जैसे ही उच्च शिक्षा विभाग का बाबू राम सूरत ने 19000 रूपए की रिश्वत हाथ में की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने उसे दबोच लिया।​उच्च शिक्षा विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कोचिंग पंजीकरण प्रणाम पत्र जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत | New India Timesबाबू राम सूरत ने रिश्वत के रूप में ₹25000 की मांग की थी और प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर हीलाहवाली कर रहा था। बुधवार को शाम के समय कार्यालय में पैसे लेकर आने को कहा था। जैसे ही पैसे लेने के बाद बाबू ने पैसों को अपनी जेब में रखा और पुनः कार्यालय खुलवाने के लिए अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से कहा और बोला अगर तुम आज नहीं आते तो कल के दिन एक लाख रुपए से कम नहीं लगता अच्छा हुआ तुम आज ही आ गए, इसी बीच एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से रिश्वत के पैसों को बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मुकदमा कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version