आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र खकनार में जादू टोना, झाड़ फूंक अंध विश्वास जैसी मानसिकता को दूर करने के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र खकनार में जादू टोना, झाड़ फूंक अंध विश्वास जैसी मानसिकता को दूर करने के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन | New India Times

ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर स्थित मनकक्ष विभाग के प्रभारी संचालिका एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत वीर रेगु कोरकू शासकीय महाविद्यालय खकनार, जिला बुरहानपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं जिला चिकित्सालय मनकक्ष विभाग बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर से जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव मानिक एवं समाजसेवी संस्था जायंट्स फेडरेशन 7 के यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन मुख्य वक्ता के तौर पर एवं इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ देवेन्द्र झडानिया, मनकक्ष विभाग की संचालिका एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड एवं वीर रेंगु शासकीय महाविद्यालय खकनार के प्राचार्य डॉ त्रिलोक चन्द्र यादव ने इस कार्यशाला को संबोधित किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जयदेव माणिक ने कहा की कालेज के छात्र-छात्राओं को परीक्षार्थी जीवन काल में विषम परिस्थितियों में न घबराकर मुकाबला करने का साहस रखना होगा, क्योंकि यही आपके जीवन का वह अवसर है जो आपको आपके जीवन में आगे बढ़ने का सुअवसर प्रदान करता है। आपकी सुझबुझ और धैर्य से लिए गए निर्णय से आप बड़ी से बड़ी असफलता को सफलता में बदलने का साहस रखते है। तभी तो आप सही मायने में देश के विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ देवेंद्र झडानीया ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस विषय पर आज हम ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में उन छात्र छात्राओं से चर्चा करने के लिए आए हैं, जो आने वाले समय में बड़े बड़े पदों पर आसीन होकर देश व समाज की सेवा करेंगे। एक सफल व्यक्ति की पहचान किसी भी विषम परिस्थिति को जो व्यक्ति शांति रखकर सुलझाने का प्रयास करता है वह व्यक्ति जीवन में असफलता कभी नहीं पाता है।

वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा की आप उन विभिन्न आदिवासी ग्रामों से शिक्षण ग्रहण करने के लिए महाविद्यालय आते हैं और यहाँ से पढ़ लिखकर आप आगे बढ़कर एक नए समाज की स्थापना करेंगे। मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि 21वीं सदी में जादू टोना, झाड फूंक, अंध विश्वास जैसी परम्पराओं पर विश्वास कर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता है। इस रूढ़ि वादी परंपरा को कोई बदल सकता है, तो वह आप हैं, क्योंकि आप अपने ग्रामों की इन दकियानुसी रूढिवादीता को दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। जिस दिन इस देश की ग्रामीण युवा पीढ़ी जाग गई। उस दिन ऐसी रूढिवादीता पर पूर्ण विराम लग जाएगा।

ज़िला चिकित्सालय बुरहानपुर के मनकक्ष विभाग की प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड के द्वारा परीक्षार्थी जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की उपयोगिता एवं उसकी आवश्यकता के बारे में बताते हुए टेली मानस स्वास्थ्य कार्यक्रम 24 घंटे नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं टोल फ्री नंबर 14416 की उपयोगिता एवं मनहित एप के बारे में जानकारी दी गई एवं स्कूल स्टाफ से मनहित एप डाउनलोड कराया गया एवं स्कूल प्राचार्य को काउंसलिंग सेल हेतु बोला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षार्थी जीवन में विद्यार्थी को बिना तनाव, डर एवं हताशा के जीवन में आने वाले संघर्षों को चुनौती मानकर आगे बढ़ाने की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article