मेघनगर ग्राम पंचायत मदरानी में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर ग्राम पंचायत मदरानी में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में विकासखण्ड मेघनगर की ग्राम पंचायत मदरानी में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, तहसीलदार वीरेंद्र कटारे, महिला बाल विकास से सुपरवाइजर प्रियंका गमार, सेक्टर पर्यवेक्षक अर्चना सांकते अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और ग्राम पंचायत मदरानी के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य कोटवार, प्रस्फुटन समिति के सदस्य व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article