आंगनवाड़ी केंद्र में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मनाया गया पोषण पखवाड़ा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आंगनवाड़ी केंद्र में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मनाया गया पोषण पखवाड़ा | New India Times

मोहम्मदी खीरी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पालचाक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक बृजेंद्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी सीडीपीओ सुमन कुमारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उनको पुष्टाहार आहार वितरण किया गया। जिला समन्वयक बृजेश अग्निहोत्री ने पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत इस पखवाड़े के दौरान आयोजित किये जाने वाले मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे देश भर में पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जाएगा और कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

इन गतिविधियों में पोषण मेला, सभी स्‍तरों पर पोषाहार रैली, प्रभात फेरी स्‍कूलों में पोषाहार विषय पर सत्र का आयोजन, स्‍वयं सहायता समूहों की बैठकें, एनीमिया शिविर, बाल विकास निगरानी,आशा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नवजात शिशुओं के घर जाकर पोषण के लिये जागरूक करना, ग्रामीण स्‍वास्‍थ्‍य, स्‍वच्‍छता तथा पोषाहार दिवस शामिल है। पोषण पखवाड़े के दौरान शहरी क्षेत्र में पोषाहार पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर आंगनबाड़ी  संगिनी परवीन, मंजू, सर्वेश कुमार, तथा  कार्यकत्री योगेंद्री आर्या, अंजली कनौजिया, सुषमा सिंह, भाग्यशीला, समेत बौधी खुर्द, सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी व सहायिका मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article