बुरहानपुर कलेक्टर ने बोरगांव बुजुर्ग से शाहपुर खंड नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर ने बोरगांव बुजुर्ग से शाहपुर खंड नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने आज नवीन प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल के बोरगांव बुजुर्ग से शाहपुर खंड (इंदौर-एदलाबाद पैकेज-5, पार्ट-1) मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नव प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रभावित ग्राम असीर, झिरी, शाहपुर एवं अन्य ग्रामों के बायपास में प्रस्तावित अंडरपासों की जानकारी ली एवं सड़क निर्माण कार्य तीव्र गति से किये जाने हेतु निर्देष दिए। ताप्ती एवं मोहना नदी पर बनने वाले पुल (मेजर ब्रिज) के संबंध में अधिकारियों से चर्चा भी की। इस अवसर पर भा.रा.रा.प्रा. इकाई खंडवा मैनेजर (तक.) एवं साईट इंजीनियर मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article