वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जनपद लखीमपुर-खीरी में लोकसभा चुनावों को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मैंगलगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला और घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।
मैगलगंज पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीएसएफ के साथ मिलकर कस्बा मैगलगंज एवम कस्बा औरंगाबाद एव चौकी फतेपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। कोतवाली प्रभारी मैगलगंज इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया की आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा साथ ही अराजक तत्वों पर नज़र रखी जाएगी साथ ही कोतवाली प्रभारी ने सभी प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा आचार संहिता के नियमों का पालन करने की भी अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के साथ औरंगाबाद चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अनूप मिश्रा सहित तमाम पुलिस बल व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।
