खाद्य सुरक्षा अधिकारी बुरहानपुर ने विभिन्न दुकानों से नमूना प्राप्त कर लोक विश्लेषक भोपाल को भेजा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बुरहानपुर ने विभिन्न दुकानों से नमूना प्राप्त कर लोक विश्लेषक भोपाल को भेजा | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी तरह की कमी पाई जाती है तो उन्हें धारा 32 का नोटिस एवं नमूने लेने की कार्रवाई होगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि भरका देवी आईसक्रिम से रबड़ी व लस्सी, गोपाल शिवा धूलकोट से दूध, राजू पिता प्रभु झांझर से दूध, अरविंद पिता देव झांझर से दूध, परिहार किराना झिरी से आटा, बसंत होटल धूलकोट से नमकीन, कृष्ण मिल्क सेंटर धूलकोट से लस्सी, गुप्ता कोल्डड्रिंक एंड होटल धूलकोट से जलेबी, नमकीन और लस्सी का नमूना लिया जाकर लोक विश्लेषक भोपाल जांच हेतु भेजे गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article