लोकसभा प्रत्याशी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपए है | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

लोकसभा प्रत्याशी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपए है | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुपालन कराने के लिए कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठकर आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को आयोग की मंशानुसार ही संपन्न करना है। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि सभी बैंकर्स अपने-अपने शाखा में एक डेडिकेटेड ऑफिसर की ड्यूटी लगाये जो नियमित लेनदेन की सघन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिए कि गांव के लोगों के भी खातों पर निगरानी रखी जाए। साथ ही उन्होंने वाहनों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी चुनाव में अलर्ट रहकर कार्य करें। निर्वाचन में किए गए सभी कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाए। उन्होंने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी के लिए व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपए है। जनपद में चुनाव चतुर्थ चरण में 13 मई 2024 को होगा। मतगणना 4 जून 2024 को होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  सुरेश कुमार सहित बैकों के अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article