आदर्श आचरण संहिता के दौरान कोई भी नवीन कार्य शुरू न करें: संदीप माकिन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

आदर्श आचरण संहिता के दौरान कोई भी नवीन कार्य शुरू न करें: संदीप माकिन | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप माकिन ने लोकसभा  निर्वाचन कार्य की विभागवार समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके एवं उनके अधीनस्थ कार्यालयों में शासकीय योजनाओं के लगे हुए होर्डिग, बैनर, फ्लैक्स तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि जिले में भी 16 मार्च 2024 से लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के डेप्यूटेशन पर है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य के दौरान अपना व्यवहार पूर्ण रूप से निष्पक्ष रखते हुए अपने कार्य में पारदर्शिता रखें। उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा आचार संहिता के दौरान कोई भी नवीन कार्य शुरू न करें और न कोेई भूमिपूजन और लोकार्पण कराये जाये। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण होने के कारण जो भी सामग्री संबंधित विभाग के पास उपलब्ध है मांगे जाने पर तत्काल उपलब्ध कराई जाये और विभाग अपने कर्मचारियों का डेटा भी अपडेट करायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article