मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जनता के साथ मीटिंग कर किया लोगों को चुनाव के प्रति जागरुक व हिदायत दी, डीएम व एसपी ने कलान, परौर, जलालाबाद, अल्हागज के समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जहाँ जो कमियां मिली उन्हें तत्काल सही कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लोकसभा चुनाव में मतदाता भयमुक्त होकर वोटिंग करें। लोकसभा चुनाव को लेकर शराब, पैसा देकर शांति भंग करायी जा सकती है जो आचार संहिता व कानून के खिलाफ भी है। एसपी ने कहा कि संदिग्ध हालात और व्यक्ति की सूचना तत्काल मेरे द्वारा चलाये जा रहे व्हाट्सअप नम्बर 9956454614 तथा सम्बन्धित थाने को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
