अंतर्राष्ट्रीय जायंट्स सेहली ग्रुप बुरहानपुर द्वारा विकलांग दिव्यांग को साइकिल की गई भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय जायंट्स सेहली ग्रुप बुरहानपुर द्वारा विकलांग दिव्यांग को साइकिल की गई भेंट | New India Times

बुरहानपुर में जायंट्स सेहली ग्रुप अपनी अध्यक्ष श्रीमती अंजु काटरवार के नेतृत्व में अपनी सामाजिक गतिविधियों निरंतर संचालित कर रहा है। गति दिवस संस्था द्वारा सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए रोजा इफ्तार की सामग्री प्रदान की थी। आज 18 मार्च 2024 सोमवार को संस्था द्वारा  आकाश सोनोने नामक एक दिव्यांग पुरुष को साइकिल भेंट करके सहारा दिया गया, जिससे उसे अपने रोज मर्रा के निजी कार्य करने में सहयोग मिलेगी। जायंट्स सहेली ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती अंजू कटाकवार ने कहा कि हम अपने सामर्थ्य अनुसार, जो भी मदद हो सकेगी, ऐसे जरूरतमंदों की सहायता करके अपने सामाजिक दायित्व को निभाते रहेंगे। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सचिन माधुरी सोनवणे, उषा वर्मा, ममता ठाकुर, मनीषा दोलतानी, सुरेखा पाटिल, दुर्गा सुगंधी, कुसुम लता तिवारी, विजया सहित संस्था के मेंबर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article