मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों/ मीडिया कर्मियों /श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनको मुख्य धारा से जोड़ने (विशेषकर ग्रामीण एवं दुराचंल के पत्रकारों को) के उद्देश्य से राष्ट्रीय आंदोलन चलाने के लिए स्थापित “मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट (भोपाल) ने मुंबई की प्रख्यात साहित्यकार, लेखिका, न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशंस के निदेशक श्रीमति शशि दीप मुंबई को संगठन के उद्देश्य के अनुपालन तथा प्रचार प्रसार के लिए संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किया गया है।
गौर तलब हो कि संगठन संपूर्ण विश्व के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों/ मीडिया कर्मियों /श्रमजीवी पत्रकारों एकजुट करने का प्रयास करेगा। इस संगठन के माध्यम से पत्रकारों की बौद्धिक क्षमता को बढाने हेतु पत्रकारिता से सम्बंधित प्रतियोगिताओ/पाठ्यक्रमो का आयोजन देश व्यापी स्तर पर किया जाएगा। संगठन में देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मिलित किया जाएगा। संगठन महासचिव शुभोधुति कुमार मंडल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संगठन का विस्तार किया जा रहा है तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति की शीघ्र घोषणा की जाएगी।
